A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्र

छग• आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स में ब्लड कलेक्शन की नई व्यवस्था लागू

ओपीडी में ग्राउंड फ्लोर, आईपीडी में दंसरी मंज़िल पर होगा ब्लड कलेक्शन

20250828 125816 2
+++++++++++++++++++++ ।20250829 123041 वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 29/8/2025-:: छत्तीसगढ आयुर्विज्ञान संस्थान- सिम्स,में मरीजों की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सिम्स प्रशासन ने ब्लड कलेक्शन के लिए एक नई व्यवस्था कायम की है। अभीतक यहां आने वाले सभी मरीजों के ब्लड सैंपल पीला टंकी के नजदीक एक ही स्थान पर लिया जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब नई व्यवस्था के हिसाब से ओपीडी मरीजों के ब्लड सैंपल भू-तल पर स्थित एख ही कमरे में लिये जायेंगे। आईपीडी मरीजों के लिए दूसरे मंजिल पर सेंट्रल लैब में ब्लड सैंपल के लिए अलग से व्यस्था बनाई गई है। जानकारी के अनुसार यहां पर पैथोलॉजी , माइक्रोबॉयोजी , बायोमेट्रिक विभाग के लिए पृथक पृथक कक्ष तैयार किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विभागों के डॉक्टर इंचार्ज को दिन में कम से कम दो बार कलेक्शन सेंटर का राउंड लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए उनकी जॉच रिपोर्ट उनके वार्ड में ही उपलब्ध करा दी जायेगी। जॉच रिपोर्ट वार्ड ब्याय या फिर आया रिपोर्ट को एकत्रित करके मरीजों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस व्यवस्था से सिम्स में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ब्लड सैंपल के परेशानी नहीं होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!