

++++++++++++++++++++++
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 29/8/2025-: सड़क दुर्घटनाओं होने वाली मौतों को रोकने के लिए गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण कड़े कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी और पुलिस अधीक्षक एस आर भगत जी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया गया। इस फैसले के अनुसार अब जीपीएम जिले के सभी डीजल पेट्रोल पंप संचालकों ने “सिर पर हेलमेट नही तो डीजल पेट्रोल नही” नियम पर अपनी सहमति जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों को हेलमेट पहनने को लेकर एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान भी चलायेगा। जागरूकता अभियान के दौरान जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर चेतावनी दर्शाने वाले फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए जायेंगे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चौक चौराहों पर वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को लेकर जानकारी भी दी जायेगी। जानकारी अनुसार जागरूकता अभियान के बाद सड़क पर लापरवाही बरतने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही करेगा। जानकारी अनुसार इस बैठक में रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य बनने के लिए एक हजार रूपय और संरक्षक बनने के लिए पच्चीस हजार रूपय तक का शुल्क तधय किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने मौके पर ही रेडक्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा पेट्रोल पंप गौरेला के संचालक ऊमेश अग्रवाल जी और काव्या पेट्रोल पंप पेन्ड्रा के संचालक आदित्य साहू जी ने रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक के रूप में जिम्मेवारी भी ली है। 






