A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक, IPS समेत 14 को उम्रकैद:

सूरत के बिल्डर को किडनैप कर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे 12 करोड़ के बिटकॉइन*

जेठमल मुथा वंदेभारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज जिल्ला प्रमुख पुणे

गुजरात के पूर्व भाजपा विधायक, IPS समेत 14 को उम्रकैद:सूरत के बिल्डर को किडनैप कर अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे 12 करोड़ के बिटकॉइन*

*अहमदाबाद*
अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल और भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया
साल 2018 के बिटकॉइन लूट और किडनैपिंग केस में अहमदाबाद सिटी सेशंस कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया, अमरेली के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस निरीक्षक अनंत पटेल समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट, जिनके साथ बिटकॉइन की लूट हुई थी

*शैलेष भट्ट के साथी ने ही रची थी साजिश*
साल 2018 में सूरत निवासी बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पूछताछ के दौरान अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें किसी अज्ञात जगह बंधक बना लिया था इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डरा-धमकाकर उनके 12 करोड़ रुपए कीमत के बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे इस साजिश में भाजपा के पूर्व विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे

बाद में शैलेश भट्ट ने अपने साथी किरीट पलाडिया पर भी पुलिस के साथ मिले होने का आरोप लगाया था CID की जांच में भी यह बात सही साबित हुई थी कि किरीट पलाडिया ने ही यह पूरी साजिश रची थी

गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी

*2018 में गिरफ्तार हुए थे एसपी समेत पुलिस अधिकारी*

गुजरात सरकार ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच अहमदबाद सीआईडी को सौंपी थी साल 201 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसवाले भी गिरफ्तार हुए थे

शैलेष पलाडिया व पुलिस वालों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में भाजपा विधायक नलिन कोटडिया का भी शामिल होना पाया गया था

भाजपा के पूर्व नलिन कोटडिया

*महाराष्ट्र से पकड़े गए थे भाजपा विधायक*
हालांकि, नाम सामने आने के बाद पूर्व भाजपा नलिन कोटडिया भूमिगत हो गए थे इसके बाद उन्हें भगोड़ा घोषित किया था इसके एक महीने के बाद यानी कि सितंबर 2018 में नलिन कोटडिया को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया गया था यहां वे अपने एक साथी के आवास पर छिपे हुए थे

Back to top button
error: Content is protected !!