*छात्र संघ बहाली मोर्चा ने भारी संख्या में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा*
कानपुर नगर।
छात्रसंघ बहाली मोर्चा कानपुर ने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को एक ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित करके जिलाधिकारी को सौंपा। छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह न केवल युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है, बल्कि उन्हें संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है। हमारे पास आवाज रखने के लिए कोई मंच नहीं है।छा त्रसंघ बहाली मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि छात्रों के पास लोकतांत्रिक ढांचे में अपने विचार और समस्याएं रखने का कोई वैधानिक मंच नहीं है। छात्रसंघ चुनाव युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक समझ, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुभव प्रदान करता है। छात्रों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण छात्रों के अधिकार और उनकी समस्याएं अनसुनी रह जाती हैं।
मोर्चा ने मांग की कि कानपुर समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छात्रावास नियम, शुल्क निर्धारण, पुस्तकालय व्यवस्था और अन्य छात्रहित से जुड़े निर्णयों में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। छात्रों ने यह भी मांग रखी कि प्रत्येक संस्थान में लैंगिक उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन हो और उसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे छात्राओं और महिला कर्मचारियों को सुरक्षा और न्याय मिलेगा।
छात्र नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का भी यही उद्देश्य है कि छात्रों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ लोकतांत्रिक वातावरण में भागीदारी का अवसर मिले। इसलिए छात्रसंघ चुनाव की बहाली समय की मांग है। लोकपाल समिति का गठन किया जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लोकपाल समिति का गठन किया जाए और प्राइवेट संस्थानों में एक सरकारी प्रतिनिधि को भी नियुक्त किया जाए, ताकि प्रशासनिक और शैक्षिक कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इस मौके पर अभिजीत राय,पुष्पांशु सिंह, अनस साहू, शरद कनौजिया, अमन यादव राजवीर शाहू,अनुज त्रिपाठी आदित्य ठाकुर, आकर्षण, दिव्यांशु सिंह, अंशुमान त्रिपाठी, सचिन सिंह, अंशिका दीक्षित,अनुज त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, विक्की ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, आर्यन त्रिपाठी, आर्यन ठाकुर आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!