
सतना:सतना शहर ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना जब सूबेदार श्री पुष्पेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) का स्वागत उनके परिजनों एवं चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना द्वारा अत्यंत भावनात्मक और गरिमामयी माहौल में किया गया।
आपका जीवन परिचय एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि
सूबेदार श्री पुष्पेंद्र सिंह, निवासी मूल गांव हरदी, तहसील अजयगढ़ (पन्ना) तथा वर्तमान पता महेन्द्र एजेंसी के पीछे, उतैली, सतना, ने श्री पद्मधर सिंह कॉलेज, सतना से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी करने के बाद 12 अगस्त 1995 को आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली से उन्होंने सिपाही से लेकर सूबेदार तक पदोन्नति प्राप्त की। उनका विवाह श्रीमती ममता सिंह से हुआ। परिवार में दो सुपुत्र हैं—
साहिल सिंह (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ओरिएंटल एंड साइंस टेक्नोलॉजी कॉलेज, भोपाल से शिक्षा प्राप्त, वर्तमान में TCS, इंदौर में कार्यरत)। साकेत सिंह (बी.कॉम ऑनर्स, LN सिटी कॉलेज, भोपाल में अध्ययनरत)।
परिवार की खुशियों में उनकी माताजी श्रीमती चंद्ररानी सिंह (81 वर्ष), चार भाई (सूबेदार राकेश सिंह AMC से सेवानिवृत्त, नायब सूबेदार राजेश सिंह आर्टिलरी से सेवानिवृत्त, श्री भूपेंद्र सिंह किसान, हवलदार जितेंद्र सिंह महार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त), चार बहनें, ससुर श्री बहादुर सिंह परिहार (सेवानिवृत्त MP पुलिस), साले श्री अनूप सिंह परिहार, रिश्तेदार भाई श्री विजय सिंह (सर्पंच, मसन्हा) सहित अनेक परिजन सम्मिलित रहे।
सेवानिवृत्ति और स्वागत समारोह
30 वर्षों की सफल सेवा एवं 50 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत सूबेदार श्री पुष्पेंद्र सिंह का 31 अगस्त 2025 को आर्मी मेडिकल कॉर्प्स सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ से सेवानिवृत्त हुए। वे आज सुबह रेवा एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 12428) से 09:50 बजे सतना रेलवे स्टेशन पहुँचे।
रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और राष्ट्रीय ध्वजों के साथ किया गया। पत्नी एवं बहनों ने दीप प्रज्ज्वलन कर चंदन का तिलक लगाया और पूरा माहौल भावनाओं से भर उठा। दृश्य इतना मनमोहक था कि यात्रियों ने भी स्वागत समारोह में अपनी रुचि दिखाई।
इस अवसर पर चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना से अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, संरक्षक एवं वरिष्ठ सदस्य श्री विजय सिंह, अभय सिंह, मुकेश सिंह मेहुती, लोकेंद्र सिंह, बीपेंद्र सिंह, मान सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बीकेंद्र सिंह, विनोद सिंह, कमलेश सिंह, हवलदार विनोद कुमार सिंह (संरक्षक), सूबेदार राकेश सिंह (Retd), सूबेदार महेन्द्र सिंह परिहार (Retd), सूबेदार वंशीलाल प्रजापति (Retd), हवलदार अभय सिंह कोनी (Retd), राहुल शर्मा पुत्र सूबेदार मेजर उमाकांत शर्मा (Retd), नायब सूबेदार विजय सिंह (Retd), हवलदार अनूप सिंह (Retd), हवलदार कुंदन सिंह बघेल (Retd), नायब सूबेदार राजेश सिंह (Retd), हवलदार जितेंद्र सिंह (Retd), हवलदार कमलेश सिंह (Retd, SBI City) सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
खुले वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज, फूल-माला, बैंड-बाजे, फोटोग्राफर एवं मीडिया के साथ यह स्वागत समारोह शहर में एक अद्वितीय उदाहरण बना। आभार प्रदर्शन
स्वागत समारोह के उपरांत सूबेदार श्री पुष्पेंद्र सिंह ने संगठन के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार, संरक्षकगण एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—यह प्यार और सम्मान मेरे लिए जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा









