?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यालय पर 26 सूत्रीय मांग पत्र सौपा

अजीत मिश्रा (खोजी)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघIMG 20250901 WA0032

बस्ती ।। आज दिनांक 1 सितंबर 2025 दिन सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बस्ती पर जनपद बस्ती के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की विविध समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, बस्ती के जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीगण व शिक्षक धरनारत रहे। जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बताया कि प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर विगत 20 अगस्त 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बस्ती पर शिक्षकों की प्रदेशीय तथा जनपदीय समस्याओं को लेकर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सैकड़ों की संख्या में धरनारत रहे। धरने के पश्चात जनपदीय समस्याओं से युक्त एक 26 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती को सौपा गया तथा उन्हें यह अल्टीमेटम दिया गया कि यदि इन सभी बिंदुओं पर उनके द्वारा सकारात्मक कार्यवाही कर दिनांक 30 अगस्त 2025 तक संगठन के जिला अध्यक्ष तथा मंत्री को विंदुवार कार्यवृत्त प्रदान नहीं की गई तो संगठन के पदाधिकारी दिनांक 1 सितंबर 2025 से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर क्रमिक अनशन को बाध्यहोंगे। इसके बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। दिनांक 31 अगस्त को उनके द्वारा संगठन के पदाधिकारीगण के व्यक्तिगत व्हाट्सएप पर भेजी गई कार्य वृत्त पर चर्चा एवं विचार करने के लिए आज दिनांक 1 सितंबर 2025 को संख्या के सभी पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक मांग पत्र में दिए गए सभी बिंदुओं का संतोषजनक निस्तारण नहीं हो जाता तब तक संगठन के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर क्रमिक रूप से आंदोलनरत रहेंगे।

सबसे पहले जिला मंत्री द्वारा संगठन द्वारा दिए गए मांग पत्र का तथा प्रत्युत्तर में जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती की कार्यवृत्त का वाचन किया जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी व शिक्षकों द्वारा विचार विमर्श किया गया और पाया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती द्वारा दिए गए कार्यवृत्त में किसी भी बिंदु को निस्तारित करने पर नहीं बल्कि दरकिनार करने पर जोर दिया गया है, जो कि किसी भी प्रकार से बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि मांग-पत्र में लिखे गए सभी बिंदुओं का संतोषजनक निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर मंडलीय संरक्षक रामेश्वर सिंह, पूर्व जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल, संजय कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार सिंह, राम गोपाल यादव, उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ विकास भट्ट कामिल, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार सिंह, शंभू नाथ वर्मा, रामरक्षा, चंद्र प्रकाश, मनोज कुमार राय, अजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, दिवाकर अमर सिंह, जावेद इकबाल, हरिराम, संदीप मणि त्रिपाठी, शिरीष राम त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, सुहील चंद्र शुक्ल, विकास प्रताप सिंह, अंकित पांडेय आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। क्रमिक अनशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह तथा संचालन जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!