A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बोरदेही टी आई को किया निलंबित

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बैतूल जिले के थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की है। जनसुनवाई में आई शिकायत पर सात माह तक अपराध दर्ज न करने की गंभीर लापरवाही सामने आने पर थाना गंज के तत्कालीन प्रभारी एवं वर्तमान में थाना बोरदेही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, बैतूल निवासी कविता पाल (पंवार) ने पुलिस मुख्यालय भोपाल की जनसुनवाई में शिकायत की थी कि एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए 5 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक बैतूल को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।1756910291354

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!