उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध खनन करते हुए बालू से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा

 

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

Screenshot 20250903 221330 Facebook

गरौठा झांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जसवंतपुरा की घसान नदी में चोरी छुपे अवैध रूप से ट्रैक्टर के द्वारा बालू का खनन किया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को जैसे ही मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई पुलिस वल एवं नायब तहसीलदार के साथ मुखबिर के बताए हुए स्थान पर बिना देर किए हुए छापा मार कर एक आयशर ट्रैक्टर धर दबोचा वही जंगल का फायदा उठाकर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

Screenshot 20250903 221416 Facebook
पुलिस की इस कार्यवाही से बालू का अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किसी भी हाल में बालू का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!