A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

धमतरी – बुजुर्ग की हत्या एवं लूट का पर्दाफाश,धमतरी पुलिस ने 6 आरोपियों को पहुँचाया जेल

बुजुर्ग की हत्या एवं लूट का पर्दाफाश,धमतरी पुलिस ने 6 आरोपियों को पहुँचाया जेल

धमतरी : 5, सितंबर 2025। धमतरी के भानपुरी गांव में हत्या के बाद हुए लूट मामले ें पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,गौरतलब है कि इस सनसनी खेज वारदात के बाद पुलिस की टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
वहीं अब मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते एक सितंबर की रात भानपुरी गांव में मृतक कृतराम साहू अपने घर में सो रहे थे, उसी दौरान रात करीब 2 बजे नकाबपोश तीन आरोपी घर में घुसे,जिन्होंने मृतक और उसके पत्नी को पहले बंधक बनाया फिर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, पांच हज़ार कैशऔर मोबाईल लूट लिया, इस दौरान जब दंपति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कृतराम साहू पर धारदार होंथेया, चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गए।
इधर प्रार्थिया रशमि साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अर्जुनी थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किए, इस दौरान पुलिस जांच के लिए अलग अलग टीम गठित किया गया,जो लगातार आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे,तभी मुखबीर से मिले सूचना आधार पर आरोपियों की पहचान कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
*ैसोने, चांदी के ज्वेलरी और कैश बरामद..*
मामले ें पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के ईयर रिंग और चांदी के पायल सहित नगदी 1,400/-रूपये और लूट का मोबाईल फोन बरामद किया है,वहीं बाईक क्रमांक, CG-05-AS-2814 और घटना में उपयोग किए गए दो नग चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े,जुता को जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, वहीं गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*ैगिरफ्तार आरोपी..*
*(01)* धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली।
*(02)* हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली।
” *(03)*” चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19वर्ष,ग्राम भठेली।
* *(04)* कलेश्वर धरुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना।
+ *(05)* हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उ्र 20 वर्ष,ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर।
*(06)* सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा।

Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!