
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कर शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करे ।उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग में चयनित अधिकारियों से मिलकर उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किए। कलेक्टर ने कहा कि आप सभी जनता से सीधे जुड़े और प्रत्येक की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सरलता, समयबद्धता और जवाबदेही अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और अपेक्षा जताई कि वे जनता की सेवा में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सागर जिले के लिए प्रसन्नता की बात है कि सागर जिले से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल होकर आप चयनित हुए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी ने भी सभी से उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।






