A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

ग्राम उपसरपंच निकला शराब कारोबारी-घर से निकला देशी-विदेशी मदिरा

IMG 20251014 WA0017
चित्रसेन घृतलहरे वन्दे भारत/समृद्ध भारत 14 अक्टूबर 2025//आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश पर अवैध मदिरा पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

वृत्त सरसीवा की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम जमगहन बोरिंग चौक निवासी शिवनंदन कुर्रे और उसकी पत्नी रामेश्वरी कुर्रे अपने घर में कच्ची महुआ शराब, देशी और विदेशी मदिरा का अवैध कारोबार करते हैं।

जांच के बाद टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां रामेश्वरी कुर्रे अपने घर में प्लास्टिक पन्नियों में कच्ची महुआ शराब पैक कर रही थी। पति शिवनंदन कुर्रे, जो वर्तमान में ग्राम उपसरपंच है, मौके पर नहीं मिला।

टीम ने मौके पर तलाशी लेकर 02 पीले जरीकेन में 10 लीटर शराब, 30 छोटे पाउच में 6 लीटर कच्ची शराब, 30 देशी प्लेन मदिरा पाव (5.40 लीटर) और सिम्बा स्ट्रांग बीयर की 6 बॉटल (3.90 लीटर) बरामद की।
कुल 21.40 लीटर मदिरा और 3.90 लीटर माल्ट जब्त की गई।

बरामद मदिरा को मौके पर परीक्षण कर जब्त किया गया। आरोपी रामेश्वरी कुर्रे पति शिवनंदन कुर्रे (35 वर्ष) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक फागुराम टंडन, विपिन कुमार पाठक, महिला प्रधान आरक्षक थाना सरसीवा एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!