A2Z सभी खबर सभी जिले की

34वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विधायक अनिल कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बोले — “सोनभद्र के खिलाड़ी करेंगे प्रदेश और देश में नाम रोशन”

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
माध्यमिक विद्यालय स्तर की 34वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर के खेल मैदान पर बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्य (घोरावल) ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की पहली दौड़ — 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग का हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि“यह आयोजन केवल खेल का नहीं, बल्कि युवाओं के उत्साह और सोनभद्र की प्रतिभा को पहचान दिलाने का माध्यम है। हमारे खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी खेलों में आगे बढ़े और सोनभद्र का नाम ऊँचा करे।”विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि“विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएँ बच्चों में टीम भावना और आत्मबल को मजबूत करती हैं। यह देखकर हर्ष होता है कि विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। हमें इन प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करना होगा ताकि भविष्य में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ा सकें।”कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला सचिव सुनील कुमार राव, और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-धूप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।IMG 20251015 114047

पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में नागेश्वर (मधुपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सीनियर बालिका वर्ग में सुमन पटेल (मधुपुर) प्रथम रहीं जूनियर बालिका वर्ग में श्रेया कुमारी प्रथम तथा ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता संचालन में व्यायाम शिक्षक लाल मुहम्मद, जगदंबा प्रसाद, रोहित यादव, राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली), सोनी, श्वेता द्विवेदी व मुस्तकीन एवं राजेश्वर श्रीवास्तव प्रबंधक सोनाचल इंटर कॉलेज दुद्धी का विशेष योगदान रहा।IMG 20251015 113313
अभिलेख विभाग में अमर सिंह, अमित सिंह, नवीन कुमार, अंबिका सिंह, मनोज कुमार, श्याम बाबू, राहुल कुमार एवं सुजीत कुमार ने सराहनीय कार्य किया।IMG 20251015 130222

कार्यक्रम का कुशल संचालन अमर सिंह (प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बेल्हथी) और यशवंत सिंह (चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर) द्वारा किया गया।

IMG 20251015 113313

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!