A2Z सभी खबर सभी जिले की

दीपावली, धनतेरस, भाई दूज व छठ पर्व को लेकर विंढमगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सुरक्षा व्यवस्था व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की बनी रणनीति

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
आगामी दीपावली, धनतेरस, भाई दूज एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम लगभग पांच बजे स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने की।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सोना-चांदी व इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं प्राप्त धन को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग व सांकेतिक चिन्ह लगाए जाएं ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत 112 नंबर या स्थानीय पुलिस को दी जाए। पर्व के दौरान मुर्गा व मीट की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों को कपड़े से ढककर बिक्री करें, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान मौजूद समाजसेवियों व कमेटी सदस्यों ने भी आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से विरेंद्र गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, गरीबा पाल, मुन्नू, परमेश्वर सिंह, मु. शब्बीर हरपुरा, रामकिशुन गौड़, मनीष कुमार, सूरज प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता, ओम रावत, श्रवण कुमार, यदुनाथ प्रधान, प्रभात कुमार, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, मुन्ना लाल गौतम, विनोद कुमार (विडिसी), अजय केशरी, सरजू प्रसाद यादव, अमरेश कुमार, विजय सिंह, कृपाशंकर, पप्पू यादव, राकेश केशरी, सत्येन्द्र कुमार, हृदय नारायण सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!