दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता — 24 घंटे के अंदर भतीजे के हत्यारे चाचा को रक्तरंजित तलवार सहित दबोचा!
दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता — 24 घंटे के अंदर भतीजे के हत्यारे चाचा को रक्तरंजित तलवार सहित दबोचा!
संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया 
सोनभद्र/दुद्धी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
घटना 19 अक्टूबर 2025 की है, जब नगवां (किरकिरीया टोला) निवासी पच्चू सिंह खरवार के पुत्र जीत सिंह की उसके ही चाचा छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी और मौके से फरार हो गया था।
मामला दर्ज होते ही दुद्धी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और केवल 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रक्तरंजित तलवार (आला कत्ल) भी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 264/2025, धारा 103(1), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम, निवासी नगवां (किरकिरीया टोला), थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. प्र0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी
2. व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना दुद्धी
3. उ0नि0 हरिकेश आजाद, चौकी प्रभारी अमवार
4. हे0का0 सीता राम, थाना दुद्धी
5. हे0का0 राजेश सिंह, थाना दुद्धी
6. का0 आनन्द यादव, थाना दुद्धी
दुद्धी पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।








