A2Z सभी खबर सभी जिले की

विसार तालाव स्थित शादी घर मे एन डी ए की प्रेस वार्ता का आयोजन l

प्रेस विज्ञप्ति

आज बीसार तालाब स्थित शादी घर में एन.डी.ए. की प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें गया नगर निगम की अनियमितताओं और साजिशपूर्ण कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए गए।
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, गया के जिला अध्यक्ष श्री रौनक सिंह सेठ ने की।

मुख्य वक्ता श्री रौनक सिंह सेठ ने कहा कि गया नगर निगम प्रशासन ने शहर की सड़कों की श्रेणी को साजिश के तहत बदला था —
जहाँ सामान्य सड़कों को मुख्य सड़कों में, और मुख्य सड़कों को प्रमुख सड़कों में दर्ज कराकर टैक्स चोरी की योजना बनाई गई थी।
इस विषय पर गया की जनता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद,
नगर विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने तत्परता से संज्ञान लिया और इसमें संशोधन कराने का कार्य किया।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 26 के वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास्तव के द्वारा
के.पी. रोड पर जबरन सड़क अतिक्रमित कर फुटपाथ बाजार लगवाया जा रहा है।
इस कारण से के.पी. रोड के स्थानीय निवासी न तो किसी प्रमुख सड़क की सुविधा प्राप्त कर पा रहे हैं और न ही यातायात सुचारू रूप से चल पा रहा है।
इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा उन्से प्रमुख सड़क योजना के अंतर्गत टैक्स की गलत उगाही की जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय और भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है।

रौनक सिंह सेठ ने आगे कहा कि मोहन श्रीवास्तव, जो स्वयं वार्ड चुनाव में पराजित हुए, उन्होंने वार्ड संख्या 26 के वर्तमान वार्ड पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां को अपने प्रभाव के दम पर बैठाया ताकि और खुद उस वार्ड से पैसे के दम पर गलत तरीके से चुनाव जीते ताकि नगर निगम में काली कमाई करने वाली पकड़ कमजोर न हो।
चुनाव के बाद वह स्टैंडिंग कमेटी में स्वयं को शामिल कर चुके हैं, और आज पूरा नगर निगम उनके इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सब गया नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, दबंगई और साजिश का प्रमाण है, जिससे गया नगरवासी प्रतिदिन परेशान हैं। मोहन श्रीवास्तव ने खुद एक वार्ड पार्षद होते हुए लहरिया टोला मोड पंप रूम के पास की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे पक्का करवरकर स्टील के पिलर और जंजीर से घेर कर कब्जा किया है । क्योंकि उसके पीछे में बना मकान उनकी पत्नी के नाम से है इस वजह से ना तो वहां पर कोई व्यक्ति फुटपाथ पर अपनी दुकान लगा सकता है और ना आने जाने वाले किसी राहगीर को गाड़ी खड़ी करने की जगह मिल सकती है ।
भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि
नगर निगम प्रशासन की इस पूरी गतिविधि की जांच कराई जाए और संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार पार्षदों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!