
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-:
ओला उबर जैसी निजी कैब सर्विस की मनमानी को रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने भारत टैक्सी के नाम से देश की पहली सरकारी सहकारी कैब सर्विस शुरू की है। प्राप्त जानकारी के यह भारत टैक्सी के नाम से ही इसकी एप्प भी गूगल प्ले स्टोर पर तथा ऐपल एप्प स्टोर पर उपलब्ध है। भारत टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट नवंबर माह में देश की राजधानी दिल्ली से शुरू किया जायेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट में इस एप्प से करीब 650 ड्राइवर जुड़ेगे। दिसंबर 2025 से इसे पूरे देशभर के लिए तैयार किया जायेगा। शीघ्र इसका विस्तार दिल्ली के साथ साथ मुंबई पुणे भोपाल लखनऊ जयपुर सहित देश के बीस शहरों में होगा। भारत टैक्सी को केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय तथा एनईजीडी मतलब नेशनल ई गर्वनेंस डिविजन ने मिलकर बनाया है। केंद्र ने इसके लिए सहकार टैक्सी को ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ एमओयू किया है। यह निजी कंपनी की तरह नहीं, बल्कि एक को ओपरेटिव की तरह से होगा। इसमे ड्राइवर भी को-ऑनर होंगे। भारत टैक्सी का एप्प ओला उबर जैसा ही होगा जो नवंबर में एप्प स्टोर्स से डाउनलोड कर सकेंगे। यह एप्प हिंदी गुजराती मराठी अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध होगा। ड्राइवरों को इसका पूरा फायदा मिलेगा, कमीशन भी बचेगा। वाहन चालकों को केवल सदस्यता योजना के अंतर्गत दैनिक, साप्ताहिक, या फिर मासिक आधार पर चार्ज देना होगा, जो कि नाममात्र का होगा। जानकारी के अनुसार इसके पहले चरण में 100 महिलाएं जुड़ेंगी। नवंबर से मुफ्त प्रशिक्षण एवं विशेष बीमा का भी लाभ मिलेगा।













