
सुकरौली में सभी बूथों पर मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

सुकरौली कुशीनगर , भारत के लौह पुरुष एवं एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती क्षेत्र के सभी बूथों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रवास बूथों पर पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर एकता दौड़, पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी। आज उनका जीवन और विचार राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भाजपा नेता , मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों ने बूथ स्तर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि सरदार पटेल की एकता और दृढ़ संकल्प की भावना आज भी देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प दोहराया।






