A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैनपुर में वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी का बड़ा एलान

8/11/2025

 

1000629468 1000629387

महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन सभा में उमड़ा जनसैलाब मुकेश सहनी बोले, “सूरज पूरब से पश्चिम निकल सकता है, पर चैनपुर से जीतेंगे बालगोविंद बिंद”

 

कैमूर/चैनपुर।

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में शुक्रवार को चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के हाटा हाई स्कूल मैदान में महागठबंधन की एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस सभा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा किया। सभा का मुख्य उद्देश्य महागठबंधन के उम्मीदवार बालगोविंद बिंद के समर्थन में जनता से वोट की अपील करना रहा।

 

सभा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मुकेश सहनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा,

 

«”सूरज पूरब से पश्चिम निकल सकता है, मगर चैनपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी बालगोविंद बिंद ही विजयी होंगे। आप सभी अपने बहुमूल्य वोट से उन्हें पटना भेजने का काम करें।”>

 

उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी और महागठबंधन ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है, और उसी का परिणाम है कि आज बालगोविंद बिंद जैसे जमीन से जुड़े नेता जनता के बीच खड़े हैं। सहनी ने बालगोविंद को एक समर्पित जननेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

 

सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच से बालगोविंद बिंद के समर्थन में जनता से एकजुट होकर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का यह चुनाव जनता के सम्मान, रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

 

इस मौके पर मंच पर मौजूद नेताओं ने महागठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया और चैनपुर की जनता से अपील की कि वे जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को समर्थन दें।

 

सभा के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार बजते नारों और जयघोषों के बीच माहौल पूरी तरह चुनावी जोश में सराबोर रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!