A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ नगर पंचायत में गौरव पथ का निर्माण शुरू

FB IMG 1763390555070
बिलाईगढ़ नगर पंचायत में वर्षों से कानूनी प्रकरणों के कारण रुका गौरव पथ निर्माण कार्य कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्णायक हस्तक्षेप से पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नगरीय विकास मंत्री श्री अरुण साव के दिशा-निर्देशों पर यह महत्वपूर्ण परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

₹199.68 लाख की इस परियोजना में अतिक्रमण और हाई कोर्ट में लंबित याचिकाएँ प्रमुख बाधा थीं। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम प्रफुल्ल रजक और सीएमओ सुशील चौधरी ने विवादित हिस्से को छोड़कर बांसउरकुली नाला मार्ग से सीसी रोड निर्माण शुरू कराया। निर्माण कार्य में आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया है। सड़क को 7+7 मीटर चौड़ा और 1 मीटर डिवाइडर के साथ तैयार किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!