A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंड

एसडीएम ने तीन पीडीएस दुकानों की औचक जाँच की, एक में अनियमितताएँ उजागर

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने आज मेराल प्रखंड की दो एवं डंडई प्रखंड अंतर्गत एक यानि कुल तीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने आज मेराल प्रखंड की दो एवं डंडई प्रखंड अंतर्गत एक यानि कुल तीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लाभुकों को समय पर और सही मात्रा में अनाज उपलब्ध कराने की जांच करना था।FB IMG 1763397356942मेराल प्रखंड की गेरूआ स्थित पीडीएस डीलर चूल्हन सिंह और जहिर शरीफ स्थित महिला समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकानों में निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई। लाभुकों से फीडबैक लिया गया तथा अभिलेखों की जाँच की गई, तो मामला संतोषजनक मिला।

FB IMG 1763397352306वहीं डंडई प्रखंड के लवाही कला में स्वयं सहायता समूह रानी महिला विकास समिति की श्रद्धा देवी द्वारा संचालित पीडीएस दुकान की जाँच के लिए पहुंचने पर दुकान में ताला-बंद पाया गया। दुकान के बाहर टेंट हाउस का बोर्ड लगा मिला, जिससे दुकान का संचालन संदेहास्पद लगा।

हालांकि स्थानीय कार्डधारियों ने एसडीएम के समक्ष कई आपत्तियाँ दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि 35 किलो के स्थान पर केवल 30 किलो राशन दिया जाता है, समय पर वितरण नहीं किया जाता तथा राशन को निजी बाजार में बेचने की भी शिकायतें मिलीं।FB IMG 1763397347111

कुछ ग्रामीणों ने इन आरोपों के समर्थन में वीडियो साक्ष्य भी एसडीएम को उपलब्ध कराए।

यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस दुकान की जाँच एसडीएम द्वारा की गई थी, जिसमें गंभीर अनियमितताएँ पाई गई थीं। उस समय जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया गया था। नवीनतम जांच निष्कर्षों के आधार पर मामले को पुनः जिले के वरीय पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि पीडीएस दुकानों का संचालन खाद्य सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। किसी भी प्रकार की घटतौली, हेराफेरी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!