A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर बुंदेली परंपरा से होगा भव्य स्वागत – विधायक लारिया

FB IMG 1764067916742

FB IMG 1764067925339सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सागर प्रथम आगमन को लेकर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मंगलवार को रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में स्वागत तैयारी के संबंध में विधानसभा स्तरीय बैठक आहूत की। विधायक ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के बुधवार को प्रथम सागर आगमन पर उनका बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया जाएगा। विधायक ने मंडल अध्यक्षों को स्वागत जिम्मेवारी विभाजित करते हुए भोपाल मार्ग स्थित भापेल में, लेहदरा तिराहा, ग्रांड पैलेस,नया बस स्टैंड के समीप एवं मोतीनगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप आतिशबाजी, ढोल, पुष्प वर्षा और स्वागत गेट सहित मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर मंडल
अध्यक्षगण,वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!