A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेपाल के गृहमंत्री और गृहसचिव सिद्धार्थनगर पहुंचे

लुम्बिनी में मायादेवी मंदिर में दर्शन किया, विकास परियोजनाओं की समीक्षा

नेपाल के गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल और गृहसचिव रामेश्वर दंगाल ने मंगलवार को गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी का दौरा किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मायादेवी मंदिर परिसर में विधिवत दर्शन-पूजन कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की।IMG 20251126 092113

लुम्बिनी विकास कोष के सदस्य सचिव ज्ञानिन राई ने गृहमंत्री और गृहसचिव का स्वागत किया और उन्हें लुम्बिनी क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गृहमंत्री अर्याल ने लुम्बिनी पहुंचने को एक गहन आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मभूमि पर खड़े होकर एक अद्वितीय ऊर्जा और शांति का एहसास होता है। गृहमंत्री ने अधिकारियों से लुम्बिनी की संरचना, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके भौगोलिक महत्व पर विस्तृत विवरण भी प्राप्त किया।

योजनाओं की समीक्षा की

दौरे के दौरान गृहमंत्री और गृहसचिव ने सुरक्षा प्रबंधन, पर्यटक सुविधाओं, मार्ग विकास और धरोहर संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि लुम्बिनी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई कार्य प्रगति पर हैं। इनमें बुनियादी ढांचे को उन्नत करना, भ्रमण मार्गों का विस्तार, पर्यटक सहायता केंद्रों में वृद्धि और स्वच्छता तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना शामिल है।

गृहमंत्री अर्याल ने कहा कि लुम्बिनी केवल नेपाल की धरोहर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की आध्यात्मिक पूंजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लुम्बिनी के दीर्घकालिक विकास और संरक्षण के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर

रही है। भविष्य में लुम्बिनी को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

गृहसचिव रामेश्वर दंगाल ने बैठक में सुरक्षा तंत्र को आधुनिक और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए हाई-टेक निगरानी प्रणाली, उन्नत सूचना केंद्र और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत किया जाएगा, ताकि आगंतुकों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!