A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

एक स्थान पर लम्बे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से किया स्थानान्तरण।*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

एक स्थान पर लम्बे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता, कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से किया स्थानान्तरण।*IMG 20251129 WA0012

 

*प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जबाबदेई तय करने के उद्वेश्य से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिको का किया गया है जनहित में स्थानान्तरण।*

 

*हरिद्वार, 29 नवम्बर, 2025*

 

एक स्थान पर काफी लंबे समय से जमें सहायक चकबंदी अधिकारियों, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों का मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण आदेश निर्गत किया गया है जिसमें 06 सहायक चकबंदी अधिकारियों, 13 चकबंदीकर्ता, 01 चकबंदी लेखपाल एवं 03 कनिष्ठ सहायकों का स्थानान्तरण जनपद के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अधिकारियों एवं कमचारियों की प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेई तय करने के उद्वेश्य से लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है ताकि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर उनके पास आने वाले आमजन मानस को कोई दिक्कत एवं परेशानी ने होने पायें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि एक स्थान पर लंबे समय से कार्य करे रहे अधिकारियों एवं कार्मचारीं अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढ़ग से नही कर रहे है। जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता लाने एवं के उद्वेश्य से यह स्थानान्तरण किया गया है।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत किया है कि आमजनमानस अपनी समस्याओं एवं कार्यो को लेकर कार्यालयों में आने वाले क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान एवं निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहियें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं शिथलता बरती जाने एवं किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कि जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!