A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:मछली मारने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा, देर रात तक तलाश जारी

मछली मारने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा, देर रात तक तलाश जारी

IMG 20251130 WA0031
विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में रविवार देर शाम एक बेहद दुखद घटना घटित हुई।  करीब 6:15 बजे 14 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र प्रेमचंद यादव, निवासी ग्राम केवाल, मछली मारने के लिए केवाल बंधा पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ ही क्षणों में वह डूब गया और बाहर नहीं निकल सका।

घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत स्थानीय साधनों से उसकी खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीण लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चल पाया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज चंद्रशेखर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश में सहयोग कर रही है।

घटना से गांव में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। किशोर की खोज देर रात तक जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!