A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्राद्ध लौटते समय बेतरी में भीषण सड़क हादसा 40 वर्षीय महिला की मौत पुत्र घायल

2/12/2025

 

श्राद्ध से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय महिला की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहपुर गांव निवासी राममुरत कुशवाहा की पत्नी पचरतना देवी (40 वर्ष) एवं उनका पुत्र बब्लू कुशवाहा श्राद्ध कर्म से कोंहारी गांव से मोटरसाइकिल द्वारा वापस लौट रहे थे।बेतरी के समीप उनकी बाइक को एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पचरतना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सहायता से घायल बब्लू कुशवाहा को तत्काल सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पचरतना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बब्लू कुशवाहा का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।इस हृदय विदारक दुर्घटना ने पूरे परिवार को शोकसंतप्त कर दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

( कैमूर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!