A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सहायक संचालक लोक शिक्षण ने स्कूल का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

FB IMG 1764674185857सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सहायक संचालक लोक शिक्षण, सागर संभाग मृत्युंजय कुमार ने शासकीय हाई स्कूल मेंनपानी का औचक निरीक्षण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्राचार्या श्रीमती अंजू श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान मृत्युंजय कुमार ने कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने, सभी शिक्षकों द्वारा समय पर आगमन एवं प्रस्थान के समय ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगाने के सख्त निर्देश दिए। प्राचार्या द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में सभी शिक्षक निरंतर ई-अटेंडेंस लगा रहे हैं, जिस पर सहायक संचालक ने सराहना की। कुमार ने कक्षा 9वीं एवं 10वीं में जाकर विद्यार्थियों से उनके शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम एवं उत्तर पुस्तिकाएं भी देखीं। ब्रिज कोर्स, प्रयोगशाला में कराए जा रहे प्रयोग तथा गृह कार्य की स्थिति की भी समीक्षा की। सहायक संचालक ने प्रत्येक माह पालक-शिक्षक संघ की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन समाचार पत्रों की प्रमुख खबरों तथा विद्यालय परिसर के बाहर उगने वाले जहरीले पौधों के दुष्प्रभाव एवं उनके उपयोग न करने संबंधी जागरूकता विद्यार्थियों को देने को कहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!