उत्तर प्रदेशलखनऊ

।। 63 प्रतिष्ठानों की जांच तीन में बड़ी खामियां उजागर। लुलु हाईपर मार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा।।

।। खाने-पीने के सारे समान की मैन्युफैक्चरिंग डेट खत्म होते ही नई तारीख डाल देते थे।।

।। लखनऊ: 7 मॉल्स पर FSDA का बड़ा एक्शन।।

शासन के निर्देश पर 14 टीमों ने मॉल्स में की छापेमारी। 63 प्रतिष्ठानों की जांच तीन में बड़ी खामियां उजागर। लुलु हाईपर मार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा।

03 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।20251203 093823 20251203 093819 FB IMG 1764732063461

👉 एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाने की चाल बेनकाब—

⭐ हाईपर मार्केट का लाइसेंस मानक के अनुरूप नहीं मिला।

⭐ लुलु हाईपर मार्केट को बंद कराया गया।

⭐ लुलु मॉल के डबरू द चाप पर भी कार्रवाई।

⭐ बिना लाइसेंस संचालन आउटलेट तत्काल सील।

⭐ सिनेपॉलिस मॉल के KFC में गंदगी मिलने पर रोक।

।। सुधार होने तक संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।।

लूलू हाइपर मॉल का माल बहुत अच्छा लगता होगा न आप सबको!

लेकिन वहां चल रहा था तारीख पे तारीख..नहीं समझे!! अरे खाने-पीने के सारे समान की मैन्युफैक्चरिंग डेट खत्म होते ही नई तारीख डाल देते थे.. यानि कोई समान तब तक एक्सपायर नहीं होता था जब तक वो सड़ा-गला ही सही, बिक न जाए..

इसीलिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आज लूलू हाइपर मॉल बंद करा दिया। जब तक सुधार नहीं होगा, बंद रहेगा। केएफसी (सिनेपॉलिस मॉल वाला) में भी काफी गड़बड़ियां पाई गईं। उसे भी सुधार करने तक बंद करा दिया गया है। लूलू मॉल के “डबरू द चाप” को भी बंद कराया गया है। वैसे एफएसडीए ने आज राजधानी के लूलू मॉल, पलासियो मॉल, फीनिक्स, सिनेपोलिस, एमरल्ड, फन, और वेव मॉल के फूड कोर्ट्स में छापेमारी की।

🔥लूलू मॉल के फूड कोर्ट में चिलीज, बार्बेक्यू नेशन, बीकानेर एक्सप्रेस, गोल्फ सिजलर, टुंडे कबाबी में गड़बड़ियां पाई गईं..

पलासियो मॉल के फूड कोर्ट स्थित द इंडियन स्टोरी, स्ट्रीट फूड, सब-वे, पंजाबी ग्रिल, स्काई ग्लास, रॉयल कैफे, मोती महल डीलक्स, वॉव मोमोज, छप्पन भोग, द बिग ग्रिल, दोसा प्लैनेट, करीम्स में गड़बड़ी पाई गई।

🔥सिनेपोलिस मॉल के केएफसी को बंद करने के साथ ही पिज़्ज़ा हट, इंडल्ज, नूडल स्टेशन, लखनऊ लाजवाब नवाबी और ट्विस्टेड में गड़बड़ी पाई गई।

🔥 फिनिक्स मॉल में बेबी भाई, बर्गर किंग, चाइनीस ओवन, मैकडॉनल्ड, बिरयानी ब्लू, पिज़्ज़ा हट में गड़बड़ियां मिली।

अच्छी तरह से पढ़ लीजिए और याद भी रखिएगा, ये वो जगहें हैं जहां आप परिवार के साथ खाना जरूर खाते होंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!