A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबहराइच

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन व जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया सशक्त मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल/ कॉलेजों में, अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए महिलाओं पर होने वाले अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 – सीएम हेल्पलाइन, 112 – इमरजेंसी सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1930 – साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गयी । महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे लाभान्वित हो सकें। साथ ही मानव तस्करी / बाल तस्करी पर विशेष रूप से जानकारी दी गई कि इन अवैध गतिविधियों से कैसे सतर्क व सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्म-रक्षा के सरल व प्रभावी तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सके

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन व जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया सशक्त

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल/ कॉलेजों में, अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए महिलाओं पर होने वाले अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 – सीएम हेल्पलाइन, 112 – इमरजेंसी सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1930 – साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गयी । महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे लाभान्वित हो सकें। साथ ही मानव तस्करी / बाल तस्करी पर विशेष रूप से जानकारी दी गई कि इन अवैध गतिविधियों से कैसे सतर्क व सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्म-रक्षा के सरल व प्रभावी तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सके

IMG 20251202 WA0283

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!