A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (शुक्ला )पार्टी की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी कीअध्यक्षता मे संपन्न हुई l

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 03 दिसंबर 2025

आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (शुक्ला) पार्टी की गया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की विधानसभा-वार विस्तृत समीक्षा की गई तथा पूरे जिले में संगठन को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गया जिले के नवनिर्वाचित तीनों विधायकों एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जो हाल ही में बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री के पद पर मनोनीत हुए हैं, का संयुक्त रूप से अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा कि “विधानसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण, निष्ठा और मेहनत से कार्य किया, उसका परिणाम है कि हमारी पार्टी गया जिले में तीन विधानसभा सीटों पर मजबूती से विजयी हुई। साथ ही एनडीए गठबंधन के समन्वय और एकजुटता के कारण पूरे जिले की आठों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी हुए।”

उन्होंने आगे कहा कि “हम प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी को पुनः बिहार की बागडोर संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि वे बिहार की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पुनः विकास का नया इतिहास रचेंगे।”

साथ ही उन्होंने गया जी सदर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि इस निर्णय से गया जिले के विकास में एक नया आयाम जुड़ेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, जिला महासचिव विजय कुमार, मोहम्मद आसिफ अहमद, रूबी देवी, राजीव शर्मा, संतोष सागर, रामसनेही मांझी, राकेश कुमार, चंदन, गौरव, पूजा सागर, रिंकी देवी, कविता देवी, सावित्री देवी, रेणु देवी, रामप्रीत भारती, प्रमोद मांझी, मिथिलेश यादव, संतोष यादव, अभिषेक सिंह, जोगिंदर मांझी, माधुरी मंडल, चंदन भारती, उदित भोक्ता, सुनील मांझी, इंद्रजीत मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारायण प्रसाद मांझी
जिला अध्यक्ष गया
हम (से०)

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!