A2Z सभी खबर सभी जिले की

जैविक हाट बाजार का कलेक्टर चंद्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

IMG 20251206 WA0004
नीमच। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिका, परियोजना संचालक आत्मा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार दशहरा मैदान नीमच में सूबह 10:30 बजे से शाम 4:00 तक सम्पन्न हुवा, जैविक खेती में रसायनों के प्रयोग को वर्जित करते हुए जैविक संसाधनों का उपयोग कर फसल उत्पादन किया जाता है। जिले के कृषकों द्वारा जैविक खेती अपनाकर उच्च गुणवत्ता का खाद्यान पैदा किया जा रहा है।
जैविक खेती करके कृषकों द्वारा अपनी आय में वृध्दि करने के साथ-साथ मृदा, जल व वायु को प्रदूषित होने से बचाकर जन समुदाय को रसायनों से होने वाले रोगों से भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो एक पर्यावरण स्वास्थ्य हितेषी कार्य हैं। जिले में जैविक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने व उपभोक्ताओं में जैविक उत्पादो के उपयोग को बढावा देने हेतु साप्ताहिक जैविक हाट प्रत्येक शनिवार को दशहरा मैदान नीमच में लगाया जावेगा जिसका शुभारंभ कलेक्टर हिमांशुचंद्रा द्वारा फीता कटकर किया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!