

मैहर
अमरपाटन थाना अन्तर्गत पुष्पराज पटेल ने इन खेतों से हार्वेस्टर मशीन ली थी, जिस पर पहले भी कहासुनी हुई थी, लेकिन तब मामला शांत हो गया था. शुक्रवार रात को कहासुनी दोबारा बढ़ गई, जिसके बाद आरोपी पुष्पराज पटेल ने 315 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। परिजनों द्वारा डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची.
फरियादी राजेश कुमार पटेल (34) निवासी खरमसेड़ा ने अमरपाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पुष्पराज पटेल (45) के विरुद्ध अप.क्र. 703/25, धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक विजय सिंह परस्ते के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का हथियार भी बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह परस्ते, उप निरीक्षक केसरी प्रसाद वर्मा, उप निरीक्षक. हरीलाल वर्मा और प्रधान आरक्षक लक्ष्मी रावत की सराहनीय भूमिका रही।
मैहर ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें








