A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बीएमसी पहुंचकर आगजनी मे मृतक के परिजनों को विधायक लारिया ने ढांढस बांधया

IMG 20251207 WA0059सागर /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज पहुंच कर क्षेत्र के ग्राम चांदामऊ आगजनी में इलाजरत् मरीजों के परिवारजनों से मुलाकात कर अच्छे इलाज हेतु डॉक्टरों से बातचीत की एवं आगजनी में मृतक कार्तिक के दुखद निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिवार की हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विधायक लारिया ने एसडीएम एवं तहसीलदार को दूरभाष पर आगजनी की घटना पर, मृतक एवं प्रभावितों को शासन स्तर पर मिलने वाली सहायता स्वीकृत कराने निर्देशित किया।
ज्ञातव्य हो कि नरयावली विधानसभा के ग्राम चांदामऊ में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात लगभग 12:00 बजे एक गरीब परिवार के कच्चे मकान में अचानक आग लग जाने से घर के अंदर सो रहे भाई-बहन- एक बेटी साक्षी और दो बेटे अनुज एवं कार्तिक आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गए थे। तीनों को बीएमसी में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान छोटे बेटे कार्तिक की शनिवार को बीएमसी में मृत्यु हो गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!