A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से निकाह टूटा

थाना इकौना नगर का मामला

श्रावस्ती थाना इकौना में एक युवक ने एक युवती का फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया जिससे शादी का रिश्ता टूट गया और प्रार्थी की सामाजिक रूप से मान हानि हुई है । पीड़ित भाई ने विपक्षी के विरुद्ध थाना इकौना में रविवार को तहरीर देकर विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया  है । पुलिस  ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । थाना इकौना बागवान मोहल्ला निवासी पीडित भाई ने थाना इकौना पर विपक्षी के विरुद्ध तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आसिफ पुत्र असगर अली निवासी उपाध्याय तालाब मिल्ली मस्जिद इकौना देहात ने मेरी बहन की फोटो अपनी मोबाइल में खींचकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया तथा मेरी बहन के प्रति मोबाइल पर गलत टिप्पणी भी किया गया है । जिससे मेरी बहन का रिश्ता टूट गया तथा परिवार की मानहानि हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

संवाददाता सूर्य कुमार मन्नू 9198584111

Back to top button
error: Content is protected !!