उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा।।

।। लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कई महिलाओं के पैर सूज रहे हैं और उन्हें चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो रही।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की लाइन:बस्ती में डेढ़ घंटे तक खड़े रहने से हो रही परेशानी।।

10 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।b983a90c 1579 44d8 b61f b3a7b72aaf97 1765349591055

बस्ती जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। ओपीडी के बाहर रोजाना डेढ़ घंटे तक इंतजार करने से उन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक खड़े रहने के कारण कई महिलाओं के पैर सूज रहे हैं और उन्हें चक्कर आने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं।

मरीजों का कहना है कि अस्पताल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे कमजोरी और दर्द के बावजूद उन्हें लाइन में लगे रहना पड़ता है। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर सुधांशु द्विवेदी ने स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि गंभीर समस्या वाली महिलाओं के लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है।

महिला गार्डों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसी प्रसूताओं को तुरंत सहायता प्रदान करें। डॉक्टर द्विवेदी ने डॉक्टरों की कमी को एक चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों को जल्द से जल्द देखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!