।। वीआईपी कल्चर से नायब तहसीलदार महोदया का नहीं हो रहा है मोहभंग।।
।। नायब तहसीलदार रैंक के अधिकारी निजी वाहनों पर विशेष बत्तियों या हूटर का उपयोग नहीं कर सकते।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
10 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बस्ती ।। कार पर हूटर और नीली लाल बत्ती का मजे ले रही हैं नायब तहसीलदार। प्राइवेट गाड़ी पर नीली बत्ती लगी गाड़ी का फोटो भी हो रहा है तेजी वायरल। वीआईपी कल्चर से नायब तहसीलदार महोदया का नहीं हो रहा है मोहभंग।
💫 हरैया तहसील की बताई जा रही है नायब तहसीलदार।
पीएम मोदी ने पहले ही वीआईपी कल्चर को समाप्त करने के दिए थे आदेश।पीएम के संदेश को भी नायब तहसीलदार ने किया दरकिनार।
निजी वाहनों (private vehicles) पर लाल और नीली बत्ती और हूटर का उपयोग भारत में सामान्य रूप से प्रतिबंधित है, सिवाय कुछ विशेष आपातकालीन सेवाओं (जैसे पुलिस, एम्बुलेंस, दमकल) के लिए। उत्तर प्रदेश में “वीआईपी कल्चर” (VIP Culture) को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।
सामान्यतः, नायब तहसीलदार रैंक के अधिकारी निजी वाहनों पर ऐसी विशेष बत्तियों या हूटर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।
















