उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

।। दर्जनों मुकदमों का वांछित अभियुक्त छावनी में गिरफ्तार।।

।। आपराधिक इतिहास में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुल 21 मुकदमे शामिल।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। दर्जनों मुकदमों का वांछित अभियुक्त छावनी में गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी के आरोप में न्यायालय में पेश किया।।

15 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती जिले की छावनी पुलिस ने दर्जनों आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्त अतुल पाठक को गिरफ्तार किया है। अतुल पाठक को रविवार रात करीब 3 बजे डुहवा मिश्र गांव की ओर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

अतुल पाठक पुत्र स्व. राधिका प्रसाद पाठक, ग्राम डुहवा मिश्र, थाना छावनी, जनपद बस्ती का निवासी है। उसके खिलाफ छावनी थाने में मु0अ0सं0- 203/2025 और मु0अ0सं0- 211/2025 सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुल 21 मुकदमे शामिल हैं, जो बस्ती और गोंडा के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से 5000 रुपये नकद, दो कुकर और एक खाली सिलेंडर बरामद किया।

Back to top button
error: Content is protected !!