
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:4 क्विंटल नकली पनीर जब्त, 50 हजार से अधिक की खेप नष्ट की।।
15 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
।। फूड विभाग की मिलीभगत से जनपद मे चल रहा मिलावटखोरी का गोरखधंधा।
्फूड विभाग का कार्य अब कर रही है बस्ती पुलिस,वाहन चेकिंग के दौरान नकली पनीर का मिला जाखीरा। पुलिस ने वाहन को रोककर फूड विभाग को किया सुपुर्द,फूड विभाग की टीम के जाँच के बाद नकली पनीर होने की हुई पुष्टी। 2 कुन्तल नकली पनीर हुई बरामद वाहन को पुलिस टीम ने किया सीज।
्गणेशपुर चौकी इंचार्ज सचिंद्र कुमार ने पकडा नकली पनीर,कारोबारियो मे मचा हडंकप। फूड विभाग का काम क्या अब करेगी बस्ती पुलिस,फूड विभाग तो केवल बाजारों से माल कामाने के लिए बना।
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग चार क्विंटल नकली पनीर जब्त किया गया है। इसकी बाजार कीमत 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
यह कार्रवाई वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जब पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन में लगभग चार क्विंटल पनीर लदा पाया गया। पूछताछ में चालक पनीर से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पनीर की जांच की। प्रारंभिक जांच में पनीर नकली पाया गया, जिसके बाद विभाग ने नियमानुसार पूरी खेप को गड्ढे में दबवाकर नष्ट करा दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जब्त किया गया पनीर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक था, जिसे उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है कि यह नकली पनीर कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी कार्रवाई पहुंचाई जा सके।
















