A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

संबल से श्रमिकों को सहारा”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ₹160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि की अंतरित, निवाड़ी जिले के 37 हितग्राहियों को मिले ₹86 लाख

मध्यप्रदेश प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर कठिन परिस्थिति में श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए श्रम कानूनों के माध्यम से श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अंतर्गत प्रदेश के 7,227 श्रमिक परिवारों के खातों में ₹160 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों को अंत्येष्टि सहायता, सामान्य एवं दुर्घटना में मृत्यु, अपंगता तथा स्थायी अपंगता की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ उनकी शैक्षणिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल वर्चुअली उपस्थित रहे।

निवाड़ी जिले के 37 हितग्राहियों को ₹86 लाख
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस अंतरण में निवाड़ी जिले के 37 श्रमिक परिवारों के खातों में कुल ₹86 लाख की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक निवाड़ी धर्मेन्द्र नरवरिया, संबल योजना के हितग्राहियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वर्चुअली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपस्थित हितग्राहियों ने अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!