A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

छिनैती मामले में बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

छिनैती मामले में बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल व बाइक बरामद

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर में पंजीकृत मु0अ0सं0 698/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त ईशु पुत्र महेन्द्र एवं शिवम पुत्र मलखान सिंह को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:
वादी की तहरीर के अनुसार, पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। भागने के दौरान एक अभियुक्त ईशु को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरे अभियुक्त की पहचान बाद में शिवम के रूप में हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त:

ईशु पुत्र महेन्द्र, निवासी प्रताप नगर, गली नंबर 3, सैलई, थाना रामगढ़

शिवम पुत्र मलखान सिंह, निवासी प्रताप नगर, गली नंबर 1, सैलई, थाना रामगढ़

बरामदगी:

01 मोबाइल फोन

01 मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त)

पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह

उप निरीक्षक सोनू कुमार

हेड कांस्टेबल 440 रवेंद्र कुमार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!