A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवासमध्यप्रदेश

बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालन के विरुद्ध सतत कार्रवाई

IMG 20251218 WA0013 6

देवास। आयुक्त दिलीप कुमार के निर्देशन में नगर निगम के लाइसेंस विभाग द्वारा शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निगम स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की जा रही है।

अभियान के दौरान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करते पाए गए प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया। इसी क्रम में शहतोल कांटा पर रूपये 1 हजार की चालानी कार्रवाई की गई, बालाजी किराना स्टोर पर रूपये 1 हजार का अर्थदंड लगाया गया तथा एंजेल मोबाइल्स पर भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बुरहानी बैग पर चालानी कार्रवाई की गई।

साथ ही, बिना अनुमति वृक्ष काटने के प्रकरण में संबंधित के विरुद्ध रूपये 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।

IMG 20251218 WA0015 IMG 20251218 WA0014

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी व्यापारियों से अपील है कि वे आवश्यक ट्रेड लाइसेंस प्राप्त कर ही अपना व्यवसाय संचालित करें एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!