
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
पड़ोसी जिला उमरिया के पाली क्षेत्र निवासी एक युवक का शव बुधवार को कटनी-बीना रेलखंड के सलैया रेलवे स्टेशन के पास जंगली क्षेत्र में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। युवक पाली से यहां कैसे पहुंचा तथा उसने आत्महत्या कि या फिर किसी हादसे का शिकार हुआ, अभी इस बारे में पुलिस को भी कुछ नहीं पता है। पुलिस युवक के परिजनों के कटनी पहुंचने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बहरहाल इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सलैया स्टेशन के पास जंगली क्षेत्र में जिस युवक का शव बरामद किया गया, मृतक की पहचान उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना निवासी पवन सिंह ठाकुर पिता नरेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में की गई है। यह भी पता चला है कि मृतक रीठी थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में रिश्तेदारी भी थी। पुलिस रिश्तेदारों सहित उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।









