A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ में शोहदा दबोचा

हाथरस / कस्वा सिकंदराराऊ में मंगलवार सुबह किशोरी को उठाकर ले जाने का दुस्साहस करने वाले आरोपी की शाम को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एसओजी टीम व थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाब फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।कोतवाली सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी मंगलवार सुबह अपने भाई को स्कूल छोडकर वापस घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे उठाकर ले जाने का दुस्साहस किया। युवक के चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग जाने में सफल रही। दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तोघेराबंदी करने पर पुलिस पर फायर झोंका, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोलीआरोपी के कब्जे से बरामद बाइक।मुठभेड़ में घायल पड़ा आरोपी।पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरेपुलिस टीमों द्वारा घटना के संबंध में घटनास्थल से लेकर निकलने वाले सभी रास्ते व आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की फुटेज प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा ग्राउंड इंटेलिजेन्स, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन व सर्विलांस सेल व मैनुअल इनपुट आदि के माध्यम से आरोपी की पहचान जीशान पुत्र बाबू निवासी शहाबुद्दीन गंज थाना सिकंदराराऊ के रूप में की गई।परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल कामौका मुआयना किया। पीड़ित किशोरी से घटना की विस्तार से जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।एसओजी व सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचापुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि वांछित आरोपी नये बाईपास वाले कच्चे रास्ते से बाइक से कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए नये बाईपास वाले कच्चे रास्ते पर थाना सिकंदराराऊ व एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षा में की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी जीशान पुत्र बाबू घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं इस मामले को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा नेसंदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग में हुई मुठभेड़मुठभेड़ के बाद एएसपी के साथ मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स।एसओजी टीम, थाना सिकंदराराऊ पुलिस एवं थाना हाथरस GG जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मात्र 10 घंटे के अंदर थाना कस्बा सिकंदराराऊ में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त की तत्काल शिनाख्त कर गिरफ्तारी के निर्देश दिया IMG 20251217 WA0015 IMG 20251217 WA0017 1

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!