A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबिजनोरमौसममौसम और स्वास्थ्य

बिजनौर : दिनभर कोहरा, शीतलहर चलने से छूटी कंपकंपी, धूप नहीं निकलने से दिन के तापमान में हुई चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

image 19

जिले में दो दिन से धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को भी कोहरा छाने और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। जिले में अधिकतम तापमान में दो दिन में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग अगले कुछ दिन कोहरा छाया रहने की संभावना जता रहा है।

शुक्रवार को पूरे दिन दिन धूप नहीं निकली। इसके बाद शाम करीब सात बजे ही घना कोहरा आसमान में छा गया। इसका असर शनिवार सुबह 10 बजे तक रहा। घना कोहरा छाने से हाईवे पर दृष्यता करीब 10 मीटर रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर रुक-रुककर रूक अपनी मंजिल तक पहुंचे। वहीं पूरे दिन लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सर्दी में सुन्न रहीं। बाइक सवारों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहे।

ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। लेकिन, सर्द हवाओं की वजह से कंपकंपी छूटती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में गिरावट होगी। इससे सर्दी बढ़ेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!