
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बेलवारिया जंगल हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में 5 आरोपी गिरफ्तार।।
23 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बस्ती ।। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बेलवारिया जंगल में शनिवार देर रात हुई युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो रात का खाना खाने के बाद अपनी आटा चक्की जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों व लोहे की सलाखों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गौर, थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम बस्ती ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या संपत्ति बंटवारे और पारिवारिक द्वेष के चलते की गई थी। इस संबंध में थाना गौर पर मुकदमा संख्या 181/2025 धारा 103(1), 191(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
गौर एवं परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति बंटवारे व पारिवारिक द्वेष में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 02 वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया और 03 अभियुक्तों को घटना में आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस कप्तान अभिनंदन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मामले मे गौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद चौधरी, जितेन्द्र कुमार पुत्र सतीश कुमार तथा आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम, को थाना गौर अंतर्गत सांवडीह से गिरफ्तार किया गया। इनके पास सवे 02 मोटरसाइकिल, आला कत्ल 02 डंडा, 01 मोबाइल (रियलमी) (मृतक का) बरामद किया गया। बेलवरिया जंगल गांव में शुक्रवार रात धर्मेंद्र चौधरी (40 वर्ष) युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक गेहूं पिसवाने आटा चक्की जा रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शाम को भोजन के बाद आटा पिसवाने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे इससे पहले हमलावर फरार हो चुके थे। घटना के बाद परिजन घायल धर्मेंद्र को तुरंत गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही धर्मेंद्र चौधरी की मौत हो गई।
पुलिस ने 22 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे थाना गौर क्षेत्र के सांवडीह मोड़ से पांच वांछित अभियुक्तों मोहन कुमार, जितेंद्र कुमार, आशीष मौर्य, राज चौधरी और अमरेंद्र कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, आला कत्ल, दो डंडे और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
थाना गौर पुलिस, थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति बंटवारे व पारिवारिक द्वेष में हत्या कारित करने में वांछित 02 बाल अपचारी को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में व 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना गौर पुलिस, थाना परसरामपुर पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति बंटवारे व पारिवारिक द्वेष में हत्या कारित करने के अपराध के सम्बन्ध में थाना गौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/2025 धारा 103(1), 191(2) BNS से संबंधित 02 बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा 03 अभियुक्तों 1.मोहन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद चौधरी, 2. जितेन्द्र कुमार पुत्र सतीश कुमार, 3.आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम, को दिनांक 22/23.12.2025 को रात्रि में थाना गौर अंतर्गत सांवडीह से आने वाले मोड़ से पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.मोहन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद चौधरी सा0 बच्चूलाल का पुरवा बेलवरिया जंगल थाना गौर जनपद बस्ती ।
2.जितेन्द्र कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
3.आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
4.बाल अपचारी
5.बाल अपचारी
घटना में प्रयुक्त बरामद वस्तु
1.02 मोटरसाइकिल,
2.आला कत्ल- 02 डंडा,
3.01 मोबाइल (रियलमी) (मृतक का) ।
आपको बताते चलें की दिनांक 19.12.2025 को थाना गौर पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अन्तर्गत लवरिया जंगल के पास अज्ञात लोगों द्वारा शिकायतकर्ता मंजू वर्मा पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ग्राम बेलवरिया जंगल बच्चूलाल पुरवा थाना गौर जनपद बस्ती के पति धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामअचल वर्मा उम्र करीब 45 वर्ष को बेस बाल के डण्डे से उनके सिर पर मार दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया, दवा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौर ले जाया गया, जहां पर उनकी गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान के धर्मेन्द्र कुमार की मुत्यु हो गयी। इस सूचना के आधार पर थाना गौर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 181/2025 धारा 191(2), 105 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमें उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर टीमें गठित करते हुए इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर धारा 105 बीएनएस से धारा 103(1) बीएनएस में परिवर्तित कर अग्रिम विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार जनपद बस्ती।
2.थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह जनपद बस्ती।
3.एसओजी प्रभारी नि0 विकास यादव जनपद बस्ती।
4.सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 शेषनाथ यादव जनपद बस्ती।
5.वरिष्ठ उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, उ0नि0 रेवती रमण यादव, थाना गौर जनपद बस्ती । 6.हे0का0 महेन्द्र प्रताप, हे0का0 शिवप्रसाद गौड़, हे0का0 बाबूलाल पासवान, हे0का0 धीरज यादव, का0 सोनू यादव, का0 प्रद्युम्न थाना गौर जनपद बस्ती।
7. हे0का0 राघवेन्द्र दुबे, हे0का विकास सिंह, का0 लवकुश सिंह, थाना परसरामपुर जनपद बस्ती। 8.हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, हे0का0 शिवम यादव एसओजी टीम बस्ती। 9. हे0का0 सत्येंद्र सिंह, सर्विलांस टीम बस्ती










