A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव आयोजित

FB IMG 1766714409321

FB IMG 1766714419707सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग व कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर वार्षिक खेल उत्सव का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में आयोजित किया गया जिसमें आज फाइनल मुकाबला किए गए, समापन के अवसर पर शाला में अनिल डिमोले डॉ अवनीश मिश्रा व आशा एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया जनपद पंचायत केसली के पूर्व उपाध्यक्ष नन्हे भाई लोधी आदि गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में फाइनल मुकाबला संपन्न हुए व ट्रॉफी का वितरण किया गया कार्यक्रम के प्रायोजक बीपी कॉलेज देवरी द्वारा समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी में प्रदान की गई जिसमें बालिका वर्ग से महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की टीम विजेता रही जिसकी कैप्टन कुमारी दर्शना गोड़ कक्षा बारहवीं थे और वही मैन ऑफ द मैच रहे उपविजेता विवेकानंद की टीम रही छात्राओं द्वारा फाइनल मुकाबले में पहुंची बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया गया इसी प्रकार से बालक वर्ग से रविंद्र नाथ टैगोर ग्रुप की टीम विजेता रही जिसके मेन ऑफ द मैच हर्षित कक्षा 12वीं रहे भाला फेंक में राकेश कक्षा 12वीं प्रथम रहे विजेता इसी प्रकार से छात्राओं द्वारा 100 मीटर दौड़ में प्रथम कुमारी अंशु राजपूत द्वतीय सुरक्षा कोरी व तृतीय स्थान पर कु मोनिका विश्वकर्मा विजेता रही इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में राशि मिश्रा, प्राची गोड़, प्रियंका यादव अव्वल रही खेल प्रभारी शिक्षक ओम नारायण सिंह ठाकुर ब डॉ अरविंद यादव द्वारा छात्र-छात्राओं में मोटिवेशनल ऊर्जा प्रदान कर सफल कार्यक्रम करवाया गया समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण डॉ अवनीश मिश्रा संजय बृजपुरिया विपिन चौबे अभिनेंद्र मिश्रा नन्हे भाई लोधी आदि सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए डॉ अवनीश मिश्रा ने अपना उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां यदि समस्त शालाओं में की जाए तो छात्र भी खेलों में आगे आएंगे संजय ब्रजपुरिया द्वारा कहा गया कि चिखली जमुनिया में शासन के नियमों के अनुसार बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है पहला शासकीय स्कूल ऐसा रहा जिसमें समस्त गतिविधियां की जा रही है संस्था के प्राचार्य भरत सिंह परिहार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं व अतिथियों का स्वागत किया गया व्यावसायिक शिक्षा के नोडल अरुण दुबे द्वारा समस्त छात्रों को नियमानुसार खेल गतिविधियां करवाएं जाने पर सभी ने बधाई दी संस्था के वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव संजय तिवारी इंद्रपाल लोधी पृथ्वीराज सिंह यादव मोहित वैध कीरत अहिरवार नीलेश सेन सभी के द्वारा अपना अपना कर्तव्य निभाने पर संस्था के प्राचार्य द्वारा बधाई प्रेषित की गई समस्त छात्राएं पुरस्कार प्राप्त कर बहुत ही खुशी जाहिर की व कलेक्टर का अभिवादन किया कि आपके मार्गदर्शन में इस प्रकार के कार्य समस्त शालाओं में आयोजित की जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!