
राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 8-0 से हरायाः बबीना में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ*
बबीना में गुरुवार को रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा स्वर्गीय मनोज सोनी की स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। न्यू दशहरा ग्राउंड में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में राजस्थान की महिला टीम ने मध्यप्रदेश को 8-0 से पराजित कर जीत दर्ज की।मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद और अध्यक्षता कर रहे बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल ने स्वर्गीय मनोज सोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट छात्राएं भी मौजूद रहीं। आयोजक आर.एस. रजक और कार्यक्रम व्यवस्थापक रितिक सोनी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।आयोजन समिति ने अतिथियों से खिलाड़ियों का परिचय कराया। राष्ट्रगान के बाद मैच का शुभारंभ हुआ। राजस्थान की खिलाड़ियों ने शुरू से ही मध्यप्रदेश की टीम पर दबाव बनाए रखा और एकतरफा मुकाबले में 8 गोल दागकर जीत हासिल की।मैच में निर्णायक की भूमिका रामस्वरूप, अजरान और लकी साहू ने निभाई, जबकि संचालन हरिमोहन पुरोहित ने किया।इस अवसर पर राकेश सोनी, रवि भारती, प्रमोद कुमार, रवि जैन, शशिकांत सोनी, वी. के., सुशील जैन, भंवर फौजी, आशाराम पाठक, महेश, नम्रता पुरोहित, काजल, बबिता, मोनिका, दिलीप यादव, श्रीकृष्ण रजक, अमित यादव कोमल रजक, घनश्यामदास, दारा जैन, वैभव, सिद्धार्थ और शुभ साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी से मैदान में उत्साह का माहौल रहा।
रिपोर्ट










