A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइम

बीकानेर में तस्करी महाजन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महाजन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। कार्रवाई जैतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में की गई। पुलिस ने शराब से भरे कैंटर के साथ चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी पकड़ा। पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर शराब से भरे कैंटर को एस्कॉर्ट कर रही थी। वाहन में सवार सतपाल उर्फ नैना और सुशील कुमार को दस्तयाब किया गया है। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी मामले में पुलिस ने दिनेश कुमार पुत्र शंकरराम विश्नोई, उम्र 45 साल, निवासी पीळवा, थाना लोहावट, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

IMG 20260809 220847

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!