A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में श्रीराम कथा श्रवण करने उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, बुंदेली लोक गीत कार्यक्रम 14 को

कटनी , रीठी।‌। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में चल रही रामकथा में सोमवार को कथावाचक महंत सीताराम शरण जी महाराज ने राम-भरत मिलाप का प्रसंग सुनाया। देखा गया कि कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक ने राम केवट, भरत-राम मिलाप के प्रसंग को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा पहले संस्कार ऐसे हुआ करते थे कि एक ही छत के नीचे 25 परिवार मिलकर एक साथ जीवन यापन करते थे। लेकिन आज 2 परिवार एक साथ एक छत के नीचे रहना पसंद नहीं करते, यह संस्कार का ही फर्क है। कथावाचक ने कहा कि अच्छे विचार से घर को स्वर्ग बनाया जा सकता है। श्रीराम के 14 वर्ष वनवास यात्रा के बारे बताया।

क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी के मार्गदर्शन में कथा स्थल पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। स्वर्गीय संजय सकवार एवं पंडित शर्मा पुरस्कार उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। इतना ही नहीं खेल के क्षेत्र में 7 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया वहीं गोल बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन जैन को एवं उत्कृष्ट शिक्षक के लिए नंदराम सेनी को सम्मानित किया गया।

बुंदेली लोक गीत का कार्यक्रम 14 को

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि कथा के आखिरी दिन 14 जनवरी को प्रातः कालीन बेला में हवन पूजन होगा तथा दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। इसी दिन संध्या कालीन बेला में बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध कलाकार जित्तू खरे बादल साथी कलाकारों के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। कथा में

त्यागी जी महाराज, क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय, भरत पटेल मंडल अध्यक्ष, मिल्लूलाल चक्रवर्ती, संजय नागर, प्रेम नारयण तिवारी, अजय सोनी, धनुष कुमार दुबे, किशन मिश्रा, भगवान दास साहू, संजय राय, मुकेश राय, पवन पटेल, रविशंकर पटेल, संजय श्रीवास्तव, रोशन पटेल, रवि कुमार, मनोज पाटकर, अमृतलाल, राजामल राय, रमेश श्रीवास्तव, विष्णु चनपुरिया, रामकुमार बर्मन, रामनाम बेन, कोमल सिंह,सियाशरण पटेल,रम्मू पटेल, बलीराम राय, जितेंद्र सिंह चौहान, सुरेश महोबिया, नंदू राय, प्रमोद कुमार सिवने, बिंजन श्रीवास, रिषभ पाल ,मयंक कंदेले, सुरेंद्र साहू, मयूर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों से कथा व्यास जी से आशीर्वाद लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!