
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 13 जनवरी2026 नागपुर
=====> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के सभी 14 उड़ान पुल 14 जनवरी 2026 बुधवार को सुबह 06 बजे से लेकर शाम के 06 बजे तक आवागमन के लिए बंद रखे जायेंगे। इसी प्रकार कॉटन मार्केट परिमंडल के अंतर्गत जूनी शुक्रवारी , सकरदरा रोड, भोला गणेश चौक को भी मकर संक्रांति पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सबंधित चौक पर बैरिकेडिंग की जायेगी। मालूम हो कि मकर संक्रांति पर्व पर शहर भर में 14 जनवरी को भारी तादाद में पतंगबाजी होती है, जिससे पतंग पकड़ने के चक्कर में बच्चे भी सड़कों पर इधर उधर भागमभाग करते है। ऐसे मे सड़क दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है और इसके साथ ही शहर के उड़ान पुल के रास्ते गुजरने वाले वाहन चालक मांजे के चपेट मेंभी आ सकते हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी2026 बुधवार को शहर भर के सभी 14 उड़ान पुल को यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।














