A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बालिका छात्रावास बड़गांव का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260113 WA0006

सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर रीठी विकास खंड के ग्राम बड़गांव में संचालित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास बड़गांव में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रावास में निवासरत छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। IMG 20260113 WA0007छात्रावास का वार्षिकोत्सव क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात छात्रावास वार्डन कंचन खरे द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय ने छात्रों को खूब मेहनत करके पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन छात्रावास वार्डन कंचन खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर रीठी जनपद पंचायत के प्रभारी अध्यक्ष प्रकाश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत पटेल, कमलेश पटेल, जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी, बीईओ प्रवीण तिवारी, बीआरसी योगेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!